फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kidnapped girl's father received a threatening call from a Pakistani number in bareilly

'लड़की को भूल जाओ वरना...': अगवा की गई छात्रा के पिता को पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल, दहशत में परिवार

Mon, 05 Aug 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक अगवा करके ले गया था। कर्नाटक में उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। इस बीच उनके नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
kidnapped girl's father received a threatening call from a Pakistani number in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र से अगवा की गई छात्रा के होमगार्ड पिता के फोन पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि लड़की को भूल जाओ। मुकदमा वापस ले लो, वरना पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे होमगार्ड का पूरा परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड का आरोप है कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक 13 जुलाई को अगवा कर ले गया था। कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कराकर उसने शादी कर ली। पुलिस ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में 161 के बयान दर्ज करवा दिए हैं। अभी 164 के बयान विवेचक द्वारा करवाया जाना बाकी है। लड़की को नारी निकेतन में रखा गया है। 
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि तीन अगस्त को उनके मोबाइल पर +923256042182 से व्हाट्सएप कॉल आई। जिसकी डीपी पर पुलिस की वर्दी में व्यक्ति का फोटो लगा था। उसने कहा कि वह थाने से बोल रहा है। उसने चार छह लड़के पकड़ लिए हैं। तुम्हारे लड़के से नंबर मिला है। अपने घर की डिटेल दो। उसने दरोगा समझकर पूरे परिवार की डिटेल दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को दी जान से मारने की धमकी 
कॉल करने वाले ने कहा कि अपनी लड़की को भूल जाओ। थाने में दर्ज मुकदमे वापस ले लो। वरना पूरे परिवार को जान मार देंगे। इसके बाद कॉल काट दी गई। पीड़ित ने दोबारा उसी नंबर पर कॉल की तो नंबर नहीं मिला। होमगार्ड ने थानाध्यक्ष भोजीपुरा को रविवार की शाम को तहरीर दी है। वहीं मुकदमा वापस लेने की धमकी देने के मामले में समुदाय विशेष के कथित पत्रकार के खिलाफ भी तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने के मामले में साइबर सेल थाने को तहरीर भेज दी गई है। घर पर धमकी देने के मामले में एसआई  सुरेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने के बाद दो सशस्त्र सिपाहियों को होमगार्ड के घर तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed