{"_id":"5e19ba2e8ebc3e88204391d5","slug":"khiri-police-station-bareilly-news-bly391541689","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेटेलाइट से जुड़ेगा थाना खीरी, ऑनलाइन होंगे सारा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेटेलाइट से जुड़ेगा थाना खीरी, ऑनलाइन होंगे सारा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गृह मंत्रालय के आदेश पर देश के 300 थानों को सेटेेलाइट से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिसमें जनपद का खीरी थाना भी शामिल है। तकनीकी टीम ने शनिवार को थाने को सेटेलाइट से जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है।
पांच साल पहले प्रदेश के अन्य जिलों की तरह लखीमपुर खीरी जिले को भी क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) से जोड़ा गया था लेकिन थाना खीरी नेटवर्किंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों के कारण नहीं जुड़ पा रहा था। यदि खीरी थाना सेटेलाइट से जुड़ गया तो इस थाने से वायस कालिंग, डाटा, वीडियो आदि ट्रांसफर किए जा सकेंगे। जिसमें करीब 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। शनिवार को तकनीकी टीम ने थाना खीरी पहुंचकर थाने को सेटेलाइट से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। एएसपी शैलैंद्र लाल ने बताया कि थाने को सेटेलाइट से जोड़ने का कार्य चल रहा है जिसका शुभारंभ लखनऊ से होगा।