{"_id":"5ef4ad308ebc3e43067a6b85","slug":"kheri-mp-ajay-mishra-selected-for-parliament-ratna-award-will-be-the-first-mp-of-the-state-bareilly-news-bly410491960","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद रत्न अवार्ड के लिए खीरी के सांसद टेनी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद रत्न अवार्ड के लिए खीरी के सांसद टेनी का चयन
Thu, 25 Jun 2020 10:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
अजय मिश्र उर्फ टेनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी का चयन 17वीं लोकसभा के संसद रत्न अवार्ड के लिए हुआ है। इसके लिए देश भर से विभिन्न राजनीतिक दलों के 23 सांसद चयनित हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को सांसद ने स्वयं पत्रकारों को दी। यह सम्मान उन्हें सर्वाधिक सदन में मौजूदगी, आचरण और सक्रियता के चलते दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पहल पर साल 2010 में इस अवार्ड को शुरू किया गया। इसके लिए सांसदों का चयन सदन उनकी में उपस्थिति, आचरण, कार्य व्यवहार एवं कार्यक्षमता के आधार पर निर्धारित कमेटी करती है। इसमें सांसदों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, विजय शुक्ला रिंकू ने पुष्प देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद