फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khel, SDE and JE removed in action against electricity thieves

Bareilly News: बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई में खेल, एसडीई और जेई हटाए

Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Khel, SDE and JE removed in action against electricity thieves
बिजली चोरी पकड़ने के बाद रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप में कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। बिजली चोरी रोकने और आपूर्ति सामान्य रखने में नाकाम किला उपकेंद्र के एसडीई रवेंद्र कुमार और जेई विजिलेंस इंद्राज को हटा दिया गया है। किला उपकेंद्र की जिम्मेदारी रामखिलावन को देने के साथ अनिल कुमार को इंद्राज की जगह तैनाती दी गई है।
किला उपकेंद्र के कई फीडर हाई लाइन लॉस की श्रेणी में आते हैं। पिछले दिनों किला क्षेत्र में विजिलेंस प्रवर्तन दल प्रथम ने इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन, एसडीई रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरों के खिलाफ छापामारी की थी। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई मगर रिपोर्ट सिर्फ 10 लोगों के खिलाफ ही दर्ज हुई।
विज्ञापन

उस समय चर्चा रही कि सांठगांठ के चलते लोगों को छोड़ा गया है। कुछ बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ कम लोड दर्शाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सोमवार को एसडीई रवेंद्र कुमार और जेई इंद्राज को हटा दिया गया। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा का कहना है कि छापामारी के बाद शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed