फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

फरीदपुर में घारमपुर गांव के पीछे नहर किनारे खेतों में हो रहा खनन

Sun, 04 Aug 2019 07:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Khanan
फरीदपुर/बरेली। बहेड़ी में अवैध खनन का विरोध करने पर विधायक छत्रपाल सिंह से विवाद को लेकर चर्चा में आए इंस्पेक्टर धनंजय सिंह की तैनाती के बाद से फरीदपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने लगा है। पुलिस की सरपरस्ती में नहर के पास खेतों को खोदकर तालाब में तब्दील कर दिया गया है, मगर प्रशासन और पुलिस के अफसर आंखें बंद करके बैठे हैं। बड़े पैमाने पर होने वाला खनन का यह खेल रात में होता है और कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है।
विज्ञापन

फरीदपुर में बुखारा रोड से नहर के किनारे-किनारे रजनापुर की ओर जाने वाले रोड पर करीब आधा किलोमीटर आगे ग्राम घारमपुर के पीछे खेतों में करीब 15 दिन से अवैध खनन चल रहा है। बड़े-बड़े पेड़ों के बीच स्थित करीब 20 बीघा खेत को पांच फुट तक जेसीबी से खोदकर तालाब बना दिया गया है और यह सिलसिला लगातार जारी है। आसपास के लोगों ने बताया कि खनन माफिया रात में यहां दो-तीन जेसीबी लगाकर खुदाई करते हैं और फिर दर्जन भर से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राली रात भर जरूरत वाले स्थानों पर मिट्टी सप्लाई करती हैं। खनन का खेल अंधेरा होने के बाद और सुबह दिन निकलने से पहले तक चलता है।
विज्ञापन


खेतों में बनाई कच्ची सड़क
खनन मुख्य सड़क से करीब आधा किलोमीटर अंदर की ओर खेतों में किया जा रहा है। इसके चलते यहां से ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी निकलने में दिक्कत भी होती है। रेत से भरी ट्राली के पहिया बैठने के चलते ही खनन माफिया ने यहां चकरोड की तरह कच्ची सड़क बना दी है। इससे खेत में भी खनन माफिया के वाहन सरपट दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्बाद की सड़क, फिर पाटे गड्ढे
घारमपुर के पीछे खनन करने के बाद माफिया इस रेत को नहर वाले रोड से ही नेशनल हाईवे की ओर लेकर जाते हैं। इसके चलते यह सड़क पिछले 15 दिन में जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। कुछ जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते रात में इन गड्ढों को रेत से भरकर बंद किया जाता है ताकि ट्रैक्टर-ट्राली आसानी से निकल सकें।


पुलिस पिकेट.. गश्त कर रही या ट्राली गिनती
बुखारा रोड पर नहर के पास ही पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। पहले यह पिकेट रेगुलर नहीं थी। आसपास के लोगों ने बताया कि जबसे अवैध खनन हुआ है, तब से यह पिकेट यहां लगातार डटी हुई है। लोगों का कहना था कि समझ में ही नहीं आता कि पिकेट गश्त को लगाई गई है या रेत की ट्रालियों की गिनती करने को।

तहसील की टास्क टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed