{"_id":"66454ea3f8707a2b2705de94","slug":"khadanja-and-cc-road-dug-up-and-abandoned-villagers-upset-bareilly-news-c-4-1-bly1039-401818-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खड़ंजा और सीसी रोड खोद कर छोड़ा, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खड़ंजा और सीसी रोड खोद कर छोड़ा, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
शाही। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खड़ंजा और सीसी रोड खोदकर छोड़ दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। क्षेत्र के गांव सेवा ज्वालापुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने गांव में खड़ंजा और सीसी रोड को उखाड़ दिया है। पूरे गांव में पाइपलाइन का अधूरा कार्य छोड़ दिया है। इसी ग्राम पंचायत के मजरा बसावनपुर में भी सीसी रोड को तोड़कर किए हुए कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। उखड़े हुए कंक्रीट की सड़क से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस कारण आए दिन बच्चे और महिलाएं गिरकर घायल हो रही हैं।
अधूरा कार्य दिखाकर लिया बजट का पूरा पैसा
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था के द्वारा गांव में अधूरे कार्य को ही पूरा दिखाकर शासन से बजट का पैसा भी ले लिया गया है। गांव के पातीराम, प्रान सुख, नरेश, छोटेलाल आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद