फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Keshav Prasad reminded the Bareilly riots

केशव प्रसाद ने याद दिलाए बरेली के दंगे

Mon, 31 Jan 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad reminded the Bareilly riots
बरेली में मी​​डया से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : CITY
बहेड़ी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहेड़ी में नदेली रोड पर एक बरातघर में आयोजित मौर्य समाज की सभा में बार-बार बरेली के दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि जनता इस बार समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी में बदल देगी। बोले, डबल इंजन की सरकार को रोकने के लिए सारे विरोधी इकट्ठे हुए हैं लेकिन जनता भाजपा को फिर सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे यह मानकर मतदान करें कि बहेड़ी से वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सूबे को दंगामुक्त बनाकर सपा के गुंडों से सरकारी जमीनों से कब्जे छुड़वाए। इस जमीन पर आवास बनाकर गरीबों को दिए जाएंगे। बोले, दूसरे दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसमें डायरेक्टर ही सबकुछ चलाता है। भाजपा को रोकने के लिए सारे विरोधी दल सेवा करने नहीं बल्कि अपनी तिजोरी भरने आए हैं। पहले भी जनता इन्हें सबक सिखा चुकी है। अखिलेश बाबू फिर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने सौ में साठ हमारा, चालीस में बंटवारा का नारा देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बगैर भेदभाव विकास कराया। मुफ्त राशन दिया। दूसरे दलों ने जाति-बिरादरी, अगडे़-पिछडे़ की ही बात की। बरेली के दंगों का बार बार जिक्र करते हुए उन्होंने सपा को दंगा और जमीनों पर कब्जा कराने वाली पार्टी और अखिलेश को गुंडों का सरदार बताया। सपा, कांग्रेस और बसपा को भ्रष्टाचारी बताते हुए किसान सम्मान निधि का जिक्र किया। कहा, भाजपा ने यूपी में चार लाख करोड़ का निवेश किया है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र राठौर, कुंवरसेन मौर्या, आसे राम कश्यप, ठाकुर दास मौर्या, देव कुमार मौर्या, नंद किशोर मौर्या, दिलीप मौर्या, विकास मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed