फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ajay Rai says Deputy CM Keshav Prasad Maurya son occupying the land

अजय राय बोले: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा कब्जा रहा गरीबों की जमीन, प्रदेश में जंगलराज

Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहा है। जमीन के विवाद में हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है।

विज्ञापन
Ajay Rai says Deputy CM Keshav Prasad Maurya son occupying the land
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले अपना घर देखें। उनका बेटा गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहा है। जमीन के विवाद में हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। सोमवार को बरेली के आईएमए हाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी कर रही है। गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। घोसी चुनाव पर बोले- जनता ने उनको जवाब दे दिया है। इसका असर आगे भी दिखाई देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से उनके घर में ही हत्या हो रही है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर केशव प्रसाद कुछ नहीं बोलेंगे। भाजपा बुलडोजर चलाना चाहती है तो मेरे घर पर चलाए। मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा मुझे खत्म नहीं कर पाएगी। जनता इस जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में किए दर्शन, दरगाह पर चढ़ाई चादर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार देर रात बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद सोमवार सुबह कांग्रेस नेता अशोक गोयल और राज शर्मा के यहां पहुंचे। वहां जलपान के बाद बाबा अलखनाथ मंदिर में दर्शन किए और आला हजरत दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई। पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। 

दोपहर ढाई बजे आईएमए ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, मोहम्मद जाकी, यूथ कांग्रेस पश्चिमी उप्र अध्यक्ष ओमवीर यादव आदित ने गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed