फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kendrapal asked for time to present evidence

Bareilly News: साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए केंद्रपाल ने मांगा समय

Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Kendrapal asked for time to present evidence
बरेली। धनगर जाति के प्रमाणपत्र के आधार पर बुलंदशहर में शिक्षक की नौकरी पाने वाला केंद्रपाल बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समिति के सामने पेश हुआ। समिति के सदस्यों के सवालों का वह उत्तर नहीं दे सका, पर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा लिया। इस पर डीएम ने उसे सात दिन का और मौका दिया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि केंद्रपाल को नोटिस देकर बृहस्पतिवार को जिला स्क्रूटनी समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। समिति के सामने पेश होने पर उससे पूछा गया कि उसके भाई के पास पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का जाति प्रमाणपत्र है और वह शिक्षामित्र है। ऐसे में वह अनुसूचित जाति (एससी) का कैसे हो गया। इस पर केंद्रपाल ने मौखिक तौर पर कुछ तर्क किया। साक्ष्य न होने पर उसने सात दिन का समय मांग लिया। केंद्रपाल मूल रूप से बहेड़ी तहसील के गांव दौलतपुर का रहने वाला है। उसने सदर तहसील से एससी होने का जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया था। जबकि, बहेड़ी तहसीलदार की जांच में उनकी जाति गड़रिया पाई गई। ये पूरा मामला केंद्रपाल की हरियाणा निवासी पत्नी की शिकायत पर सार्वजनिक हुआ। पत्नी की तरफ से पूर्व में बुलंदशहर के डीआईओएस से की गई शिकायत के मुताबिक, वर्तमान में केंद्रपाल का पत्नी से भी हरियाणा में मुकदमा चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed