{"_id":"6245a68d375beb3fbc4926af","slug":"kejriwal-s-residence-vandalized-activists-furious-bareilly-news-bly4798672148","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ को लेकर भड़के आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ को लेकर भड़के आप कार्यकर्ता
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर तोड़फोड़ के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाने और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि पंजाब विधानसभा के चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत के कारण हार से बौखलाई भाजपा के नेता केजरीवाल की हत्या कराने पर आमादा हो गई है। केजरीवाल के आवास में तोड़फोड़ प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इस दौरान कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, बीडी शर्मा, जेबी सिंह, दिनेश कुमार, अब्दुल्ला सकलैन, मो. अहमद खां, मुकुल कुमार, चमन सिंह, राजपाल कठेरिया, सर्वजीत सिंह, अभिषेक कश्यप, मोहम्मद हारुन, तिलकराज, वीरेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।