{"_id":"6955944b3b3e3b8534048935","slug":"keep-an-eye-on-the-parameters-it-is-not-good-if-the-rank-gets-spoiled-bareilly-news-c-4-vns1074-797467-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैरामीटर पर रखें निगरानी, रैंक खराब हुई तो ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैरामीटर पर रखें निगरानी, रैंक खराब हुई तो ठीक नहीं
विज्ञापन
बरेली। सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न पैरामीटरों की समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों को चेताया है कि योजनाओं की प्रगति दुरुस्त कर लें, यदि जिले की रैंक प्रभावित हुई तो ठीक नहीं होगा और संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अविनाश सिंह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे। उन्होंने सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह से कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करा लें, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ मिल सके।
उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहर विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज को चेताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान डीएम ने आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड पर आने वाली शिकायतों एवं प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। संवाद