{"_id":"6769cbe43ddba0d6d40fffe6","slug":"kdem-college-manager-accused-of-charging-arbitrary-rent-bareilly-news-c-4-bly1015-547258-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केडीईएम कॉलेज के प्रबंधक पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केडीईएम कॉलेज के प्रबंधक पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। केडीईएम इंटर कॉलेज के दुकानदारों और प्रबंधक के बीच किराये को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को व्यापारियों ने महापौर, डीएम व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें नियमविरुद्ध किराया वसूली का आरोप लगाते हुए 28 दिसंबर को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव में प्रबंधक सुनील वर्मा को हिस्सा लेने से रोकने की मांग की गई।
व्यापारी नेता मनजीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि कॉलेज की दुकानें किराये पर लेकर वह लोग व्यापार करते हैं। प्रबंधक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।वह आए दिन बेदखल करने की धमकी देते हैं। उन्होंने स्वच्छ छवि के व्यक्ति को प्रबंधक पद की जिम्मेदारी देने की मांग की है।
वहीं, प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं विद्यालय की भूमि बचाने का प्रयास कर रहा हूं। प्रबंध समिति नहीं थी, तब दुकानदारों ने 60 दुकानों के 50, 60, 100, 150 रुपये की मासिक दर से किराये की एडवांस रसीद प्रधानाचार्य के माध्यम से कटवा लीं। 2021 में प्रबंध समिति के गठन के बाद से मैं नियमानुसार किरायानामा कराने की बात कर रहा हूं। इसका ही दुकानदार विरोध कर रहे हैं। संवाद