फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kbc frod

केबीसी के नाम पर फॉलोवर से 6.31 लाख की ठगी

Sat, 11 Jul 2015 12:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 11 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कौन बनेगा करोड़पति के नाम से ठगों ने पुलिस लाइंस में तैनात प्राइवेट फालोवर नारायण लाल से छह लाख 31 हजार 150 रुपये की ठगी कर ली। 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने के नाम पर फालोवर के साथ ठगी हुई। इनाम में फालोवर को लग्जरी कार भी देने का वादा किया गया, लेकिन उसे फूटी कोढ़ी भी नहीं मिल पाई। कोतवाली पुलिस ने मामले में फालोवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके ठगों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना भमोरा के सेंदा गांव निवासी फालोवर नारायण लाल का परिवार पुलिस लाइंस में रहता है। फालोवर ने बताया कि 26 जून को शाम करीब पांच बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय कुमार बताकर कहा कि मुम्बई में आकाश वर्मा मेरी बैंक में सीनियर अफसर हैं। उसने आकाश का फोन नंबर बताकर उनसे बात करने को कहा। उसने आकाश से मोबाइल पर फोन किया तो उसने दूसरा नंबर दे दिया। उस पर बात करने पर बताया कि केबीसी कंपनी ने आपका मोबाइल नंबर लकी ड्रा में निकला है। लाटरी के आपको 25 लाख रुपये दिए जाने हैं। इसके लिए आपको कु छ पैसा जमा करना होगा। रकम के साथ एक लग्जरी कार भी दी जाएगी। लालच में आकर फालोवर ने संजय कुमार और उनके बताए गए खातों में 6 लाख 63 हजार 150 रुपये जमा करा दिए। फालोवर ने दो दिन पहले ही एक लाख रुपये जमा किए हैं। पत्नी के गहने तक उसने बेचकर यह रकम जमा कर दी। इसके बाद उसने लक्की ड्रा की रकम के बारे में जानकारी करने की कोशिश की तो कहने लगे तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा। शुक्रवार को फालोवर ने मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि ठगों के बारे में पता कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed