{"_id":"5d2f7fc58ebc3e6caf0cdff3","slug":"kawar-yatra-savan-mela-bareilly-news-bly368930569","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार ड्रोन कैमरे से की जाएगी कांवड़ियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार ड्रोन कैमरे से की जाएगी कांवड़ियों की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांवड़यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी मशक्कत से जुटा है। शिवालयों से लेकर गंगाघाट तक चाक चौबंद सुरक्षा की तैयारी है। भीड़ वाले जत्थों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कांवड़ियों की निगहबानी को ड्रोन कैमरा रहेगा।
सावन बुधवार से शुरू हो गए। हरिद्वार और उज्जैन के लिए कांवड़िया रवाना होने लगे हैं। पहला सोमवार 22 तारीख को होगा। शनिवार से सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखने लगेगी। अबकी बार कांवड़यात्रा पूरी तरह सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए पुलिस अफसर पूरी तरह से अलर्ट हैं। किस जत्थे में कितने कांवड़िया रहेंगे और उनके सहयोगी कौन होंगे और उनके जाने आने का रास्ता क्या रहेगा थाना स्तर पर यह सारा ब्योरा इकट्ठा कर लिया गया है। किस जत्थों के साथ किस पुलिस कर्मी की ड्यूटी रहेगी यह भी पहले से तय है। ग्राम और नगर समितियों के सदस्यों को सक्रिय कर दिया गया है।
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के आने जाने के रास्ते में हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में घरों की छतों पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे, जिन जत्थों में कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होगी उनकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रमुख दिनों शनिवार और सोमवार को सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा रहती है उस दिन ड्रोन कैमरा भी रहेगा। छेड़छाड़ या चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
कांवड़यात्रा के दौरान मीट-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इसका नोटिस सभी दुकानदारों को पहले ही दिया जा चुका है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।