{"_id":"5d530a478ebc3e6ca56c4a4c","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly372287925","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में तमंचा लहराने वाले पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में तमंचा लहराने वाले पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला थाना क्षेत्र में सोमवार को निकाले गए कांवड़ जुलूस में एक बाइक सवार ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। मंगलवार को पुलिस की तरफ से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
किला थाने के हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह ने सीओ टू सीमा यादव के निर्देश पर ये रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को सहगल होटल के पास वह पिकेट ड्यूटी कर रहे थे। अलखनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर कई कांवड़िये और झांकियां निकल रही थीं। इसी दौरान कांवड़ियों की टोली में केसरिया कुर्ता पहने एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर हवा में लहराया। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की पर वो बाइक लेकर तेजी से चला गया। सीओ ने बताया कि पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश करेगी। ब्यूरो