{"_id":"5d4c7c7c8ebc3e6ce8642e46","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly371699215","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को किया अलर्ट- बकरीद के दिन न होने पाए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को किया अलर्ट- बकरीद के दिन न होने पाए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी
विज्ञापन
बरेली। बकरीद और सावन का चौथा सोमवार एक ही दिन पड़ने से अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अफसरों को अलर्ट किया गया है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों को प्लानिंग बताई। ये भी बताया कि बकरीद के दिन अधिकारियों को क्या सावधानियां बरतनी हैं।
बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कोई नई परंपरा न पड़ने दें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए। उन्होंने नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेषों का निस्तारण चिह्नित जगहों पर तुरंत कराएं। इसकी कार्ययोजना पहले ही तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवराें को बाड़े में रखा जाए। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत थाना प्रभारियों के संपर्क में रहे। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। पानी की उपलब्धता पूरे दिन बनी रहे। डीएम ने कहा कि बकरीद और सावन का चौथा सोमवार एक ही दिन है। मंदिरों में जलाभिषेक और मस्जिदों में नमाज अदायगी का समय भी लगभग एक ही रहेगा। इसलिए मंदिरों व मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था को लेकर किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिए कि थानावार एक सफाई निरीक्षक रखे जाएं।