{"_id":"5d4732fe8ebc3e6cde238762","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly371282386","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा पुल पर लगा लंबा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा पुल पर लगा लंबा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार को कांवड़ियों की बढ़ी संख्या के बाद बदायूं रोड के रामगंगा पुल पर वाहनों के जमाबाड़े से भीषण जाम लग गया। देर रात तक जाम नहीं खुल सका था। सूचना पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक भी जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
चौपुला पुल पर कांवड़ियों के वाहन निकले तो जाम के हालात बन गए। कांवड़ वाहनों के साथ ही रोजमर्रा के वाहनों की भीड़ थी। इसके अलावा सुभाष नगर दिशा में जाने वाले टेंपो पुल पर ही एक साइड में खड़े थे। कतारबद्ध खड़े इन टेंपो की वजह से भी जाम की स्थिति बढ़ी। कई बार पुल पर यातायात रोककर एक साइड से वाहनों को निकाला गया। चौपुला चौराहे पर भी जत्थों की वजह से जाम लगा। देर रात रामगंगा पुल पर जाम लग गया। इसे खुलवाने में पसीने छूट गए। हिंदू जागरण एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना भी जाम में फंस गए। ब्यूरो