फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

शिवरात्रि के दिन बंदियों की रिमांड जेल में ही जारी करने का आग्रह

Thu, 25 Jul 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ और कांवड़ियों के जत्थों के निकलने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बंदियों की रिमांड जिला कारागार में ही स्वीकृत करने के लिए एसएसपी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को लेटर लिखा है।
विज्ञापन

सावन में बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए नदियों से जल लेने के लिए निकलते हैं। 30 जुलाई को शिवरात्रि के दिन शिव भक्तों की काफी भीड़ बढ़ जाती है। साथ की कांवड़ियों के जत्थे भी बड़ी संख्या में निकलते हैं। इस माह कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए जिले के पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी जाती है।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को इन परिस्थितियों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट भी दी है कि जिले में मिश्रित आबादी के कारण सांप्रदायिक दृष्टि से अति संवेदनशील है। वर्ष 2010 और 2012 में घटित दंगे और वर्ष 2018 में इन पर्व के अवसर सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने के दृष्टिगत तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। एसएसपी ने इन हालातों का उल्लेख करते हुए 30 जुलाई को शिवरात्रि के दिन विचाराधीन बंदियों की जिला कारागार में ही रिमांड स्वीकृत किए जाने के निर्देश जारी करने आग्रह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed