फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

कांवड़ यात्रा- मंडलभर में बरेली सबसे ज्यादा संवेदनशील

Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। सावन में कांवड़यात्रा के मद्देनजर मंडलभर में बरेली को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। बदायूं दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा मुरादाबाद रेंज में अमरोहा और बिजनौर भी अति संवेदनशील माने जा रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र की ओर से संबंधित जिलों के कप्तानों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सावन 17 जुलाई से शुरू होंगे। पहला सोमवार 22 तारीख को होगा। सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़िये बदायूं स्थित कछला गंगाघाट से जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। यहां कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली में कई बार झगड़े हो चुके हैं। वर्ष 2012 में शहर के मठ चौकी क्षेत्र में कांवड़ियों पर पथराव के बाद समूचा शहर दंगे की आग में झुलसा था। पिछले साल कांवड़ियों के रास्ते को लेकर बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बवाल हुआ था। देहात इलाकों में भी बवाल होते रहे हैं। इसी कारण बरेली को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। कछला गंगाघाट जाने आने वाले कांवड़िया बदायूं शहर से होकर गुजरते हैं। कई बार कांवड़िये हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले साल बरेली-बदायूं रोड पर दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसलिए बदायूं को भी अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा मुरादाबाद रेंज के अमरोहा और बिजनौर जिले में कांवड़ियों की भारी भीड़ रहती है। वहां भी कई बार विवाद हुए हैं। इन दोनों जिलों को भी अति संवेदनशील माना गया है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एडीजी अविनाश चंद्र ने बरेली जोन के कप्तानों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कांवड़ियों के रास्ते को लेकर चल रहे विवादों को पहले से निपटाने के निर्देश दिए हैं। कांवड़यात्रा के दौरान विवादों में शामिल रहे लोगों को मुचलका पाबंद किया जाएगा। खुराफाती तत्वों को चिह्नित कर उन पर नजर रखने के साथ उनके मोबाइल लिसनिंग पर रखे जाएंगे। कांवड़ियों के रास्ते में पुलिस और पीएसी का सख्त पहरा रहेगा। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अति संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन का चौथा सोमवार और बकरीद एक ही दिन
सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को होगा। चौथे सोमवार को कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। उसी दिन 12 अगस्त को बकरीद होगी। पिछले सालों में बकरीद पर विवाद होते रहे हैं। दोनों पर्व एक दिन होने से पुलिस प्रशासन खासा टेंशन में है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

पुलिस बना रही कांवड़ियों की सूची
कांवड़ियों की भीड़ में कुछ खुराफाती तत्व शामिल हो जाते हैं, जो माहौल खराब करने की कोशिश करते है। खुराफातियों को चिह्नित किया जा सके इसके लिए पुलिस कांवड़ लेकर जाने वाले वाले लोगों और उनके सहयोगियों की सूची बना रही है। थाना स्तर पर बन रही यह सूची सावन आने से पहले तैयार कर ली जाएगी है।


‘कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बरेली, बदायूं और मुरादाबाद रेंज में अमरोहा और बिजनौर अति संवेदनशील हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेें.. इसको लेकर जोन के सभी कप्तानों को आदेश जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।’
- अविनाश चंद्र, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed