फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kathgodam-Mumbai Central special train extended till December...

Bareilly News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक

Sat, 03 Aug 2024 07:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam-Mumbai Central special train extended till December...
बरेली। रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार 26 दिसंबर तक कर दिया है। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है। रेलवे इस ट्रेन को नियमित करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन

बरेली से 22976/75 रामनगर-बांद्रा-रामनगर और 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन होता है, लेकिन इनके मुकाबले 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:20 बजे यह ट्रेन बरेली सिटी और 8:42 बजे बरेली जंक्शन आती है। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाद, वापी, बोरीबली होते हुए अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।
विज्ञापन

वापसी में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबइ सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी आती है और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचती है। ट्रेन का विस्तार 26 दिसंबर तक किए जाने के बाद रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन का भी तीन माह के लिए होगा विस्तार
बरेली। त्योहारी सीजन अैर यात्रियाें के दबाव को देखते हुए 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव है। हाल ही में इस ट्रेन का संचालन 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया है। 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद 1:55 बजे किच्छा, 3:08 बजे भोजीपुरा आती है। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचती है। वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन हावड़ा से रात 11:30 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 10:55 बजे पीलीभीत, 12:05 बजे भोजीपुरा और दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन का विस्तार भी दिसंबर तक प्रस्तावित है। संवाद
----


अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस में सात अगस्त से एलएचबी रैक

बरेली। 12204/03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस का संचालन सात अगस्त से 22 एलएचबी कोच की रैक के साथ होगा। अभी इस ट्रेन का संचालन 18 आईसीएफ कोच की रैक के साथ किया जा रहा है। एलएचबी कोच लगाए जाने के बाद इस ट्रेन में सुरक्षित और आरामदेह यात्रा हो सकेगी। ट्रेन में यात्रियों की क्षमता भी बढ़ेगी। बरेली होते हुए चलने वाली यह ट्रेन फिरोजपुर, अंबाला, मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली रेल मंडलों के स्टेशनों से गुजरते हुए एक ओर से 1,723 किमी की यात्रा तय करती है। संवाद


आज और कल 1:15 घंटे देरी से चलाई जाएगी राजधानी एक्सप्रेस

बरेली। रोजा में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस तीन और चार अगस्त को एक घंटे 15 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस तीन अगस्त को और 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से देरी से चलाए जाने के कारण अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट देरी से बरेली जंक्शन आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed