फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kathak and Bharatnatyam threaded Merry - Krishna love of Andl

कथक और भरतनाट्यम में पिरोया मीरा-अंडल का कृष्ण प्रेम

Fri, 08 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 08 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kathak and Bharatnatyam threaded Merry - Krishna love of Andl
न‌िललिनी क‌िममि‌िललिनी
एसआरएमएस में दक्षिण और उत्तर भारत की दो नृत्य कला और दो संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर भारत की मीराबाई और दक्षिण भारत की अंडल का कृष्ण प्रेम कथक और भरतनाट्यम में दिखा। लता के भजनों, मीरा के पदों पर खुद नलिनी और कमलिनी का भावपूर्ण कथक देखकर बड़े तो बड़े छात्र भी डूब गए। 
विज्ञापन

‘कृष्णमयी मीरा अंडल’ की दो घंटे की सुर, लय, ताल, थाप और भाव भंगिमाओं के संगम ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक उसमें खो गए। मीराबाई की कहानी बचपन से शुरू होती है और विवाह, उसके बाद भोजराज सिंह की मृत्यु, मीरा का गृह त्याग और अंत में कृष्ण के साथ उनका विवाह। एक-एक क्षण की भावपूर्ण प्रस्तुति देखते ही बन रही थी। मीरा के साथ ही दक्षिण के विष्णुचित्तर की बेटी अंडल की कहानी भी चलती है। भरतनाट्यम में अंडल के बचपन की शरारतों के साथ कृष्ण के प्रति समर्पण, प्रेम, कृष्ण के साथ रासलीला की कहानियां और फिर विष्णुचित्तर के सपने में कृष्ण का आना, अंडल के साथ विवाह का प्रस्ताव, अंत में अंडल और कृष्ण का विवाह लोगों को अंदर तक भावों से भर गया। मीरा और अंडल की कहानी में सिर्फ दो नृत्य कला और दो संस्कृति ही नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों की प्रस्तुति है। ‘कृष्णमयी मीराअंडल’ की प्रस्तुति ने नलिनी-कमलिनी के साथ 35 अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के आभामंडल ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन देवमूर्ति ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, सुभाष मेहरा, डॉ. आरसी पुरोहित, प्रो. प्रभाकर गुप्ता, प्रो. जगन्नाथ साहू, प्राचार्य डॉ. अनंत श्रीवास्तव, डॉ. हिमांशु होरा, संतोष खरे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में टायरो क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed