फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kashmiri separatists bail, PAC still in jail

कश्मीरी अलगाववादियों की जमानत, जेल पर अब भी पीएसी का फौजफाटा

Wed, 26 Aug 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri separatists bail, PAC still in jail
demo photo - फोटो : demo photo

खाते-पीते और आराम फरमाते हैं 96 जवान, धारा 370 हटने के बाद विमान से लाए गए थे अलगाववादी

विज्ञापन
बरेली। कश्मीर से विशेष विमान से बरेली शिफ्ट किए गए अलगाववादियों में अधिकांश जमानत के बाद अपने घर जा चुके हैं। इस बीच इनकी सुरक्षा को जिला जेल पर लगाई एक कंपनी के 96 जवानों के पास कोई काम नहीं है। वह गेट के पास लगाए कैंप में आराम फरमा रहे हैं। मोहर्रम के दिनों में शहर या देहात इलाकों में इनकी तैनाती करके सुरक्षा बंदोबस्त बेहतर किए जा सकते हैं।
धारा 370 हटाने के दौरान केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई फैसले लिए थे। सरकार ने कश्मीर से अलगाववादियों व विपक्षी दलों से जुड़े लोगों को बड़ी संख्या में नजरबंद किया था। इन्हें कश्मीर से बाहर सुरक्षित इलाकों की जेलों में शिफ्ट किया गया था। ऐसे ही 20 लोगों को विशेष विमान से त्रिशूल एयरबेस लाकर बरेली जिला जेल में रखा गया था। अब इनमें से 16 जमानत के बाद अपने घर जा चुके हैं। केवल चार अलगाववादी ही जेल में बचे हैं। शिफ्ट करते वक्त सुरक्षा के लिहाज से उस वक्त जिला जेल पर एक कंपनी पीएसी लगाई गई था। अधिकांश अलगाववादियों के जेल से चले जाने के बाद भी यह सुरक्षा बल नए निर्देश की प्रतीक्षा में अभी तक ड्यूटी पर लगा है। जेल के गेट पर ही इनका कैंप लगा है। वहीं करीब 96 लोगों का भोजन व नाश्ता आदि तैयार होता है। कोरोना संक्रमण व मोहर्रम के संवेदनशील दौर में इनकी ड्यूटी दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाकर बेहतर काम लिया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला जेल पर कश्मीरी अलगाववादियों की सुरक्षा के लिए पीएसी को शासन के आदेश पर लगाया गया था। अब इस बात की रिपोर्ट भेजी जाएगी कि अधिकांश अलगाववादी जा चुके हैं। शासन स्तर से ही वहां से पीएसी को हटाया जाएगा। - राजेश पांडेय, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed