फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karthik Purnima: Despite the ban, devotees bathe in the Ganges

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

Tue, 01 Dec 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima: Despite the ban, devotees bathe in the Ganges
मतदान केंद्रों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

23 मतदान केंद्रों पर 6230 मतदाता करेंगे 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी मतदान केंद्रों पर हो गई। मंगलवार को जिले में बनाए गए सभी 23 केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स भी मुहैया कराए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह के मुताबिक जिले में कुल 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 14 बरेली शहर में हैं। सोमवार को संजय कम्युनिटी हॉल से 17 गाड़ियों से 23 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान एडीएम (एफआर) मनोज कुमार पांडेय, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार की निगरानी में मतदान सामग्री आवंटित की गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के हर्षित गौरव के नेतृत्व में स्टाफ डटा रहा। रवानगी प्रक्रिया का डीएम नितीश कुमार और अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम नितीश कुमार के मुताबिक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। रिटर्निंग अफसर कमिश्नर रणवीर प्रसाद के निर्देश पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें वोटरों को मास्क उपलब्ध कराने के साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराएंगी।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

मेहंदी हसन, संजय कुमार मिश्र, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, हाजी दानिश अख्तर, पीयूष सिंह राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, बाल कृष्ण, महताब अली, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, रामबाबू शास्त्री, विनय खंडेलवाल, सुनीत गिरि, सुभाषचंद्र शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में 6230 मतदाता
शिक्षक एमएलसी सीट में शामिल नौ जनपदों के 36703 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें बरेली में 6230, बदायूं में 3275, शाहजहांपुर में 3896, रामपुर में 2742, बिजनौर में 6352, मुरादाबाद में 5475, पीलीभीत में 1967, अमरोहा में 3779 और संभल में 2987 मतदाता हैं।

यहां बनाए हैं केंद्र

शहर में आर्यपुत्री इंटर कॉलेज सुभाषनगर, जीआईसी, जीजीआईसी, तिलक इंटर कॉलेज, केडीईएम इंटर कॉलेज, जीएचसी, रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, केडीईएम, आजाद इंटर कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय भोजीपुरा, कैंट बोर्ड कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed