फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karstani: Payment of Rs 18 lakh for the year without documents at the end of the financial year

कारस्तानी : वित्तीय वर्ष के अंत में कागजात के बिना ही सालभर के 18 लाख रुपये का भुगतान

Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Karstani: Payment of Rs 18 lakh for the year without documents at the end of the financial year
बरेली। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बिलों के भुगतान में खूब मनमानी की है। वर्ष 2020-21 में स्वास्थ्य विभाग ने आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम) के तहत वाहनों को अनुबंध पर लिया था। सालभर संचालन के बाद वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले मार्च में दो किस्तों में 18 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया। सबसे अहम बात यह है कि इस भुगतान के लिए आवश्यक दस्तावेजों को भी नजरअंदाज कर दिया गया। ऐसे ही एक अन्य मामले में एक ही दिन, एक ही वाहन से तीन जिलों का ई-वे बिल तक जारी करने की कारस्तानी सामने आई है।
विज्ञापन

अब ऑडिट रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के कारनामे सामने आए हैं। वाहनों के बिल भुगतान में अनियमितता के साथ ही सर्जिकल सामानों की आपूर्ति में भी खेल की आशंका जताई है। ऑडिट रिपोर्ट में पता चला है कि भुगतान से पहले टेंडर के नवीनीकरण, जीपीआरएस, वाहनों के मूल दस्तावेज की कॉपियां नहीं लगाई गईं। एक ही दिन आठ मार्च 2021 को दो किस्तों में 18,36,097 रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक ही दिन, एक ही वाहन से तीन जिलों हापुड़, बिजनौर, गाजियाबाद की फर्मों से सर्जिकल सामान की आपूर्ति दिखाई गई। 13 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच 10.32 लाख का वर्क ऑर्डर हुआ। ई-वे बिल भी इसी दिन का बना। प्रकरण में ऑडिट टीम ने गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार मूल्य से ज्यादा कीमत में खरीदे सर्जिकल सामान
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान जेम पोर्टल से ग्लब्स, सर्जिकल ग्लब्स, सेनेटरी पैड, यूरिन स्टि्रप, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोस्टि्रप, यूरिन कंटेनर, एचबी मीटर स्टि्रप, एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क आदि खरीदने में भी मानकों की अनदेखी हुई। दो फर्म को बगैर दस्तावेजों के क्रमवार 2.66 लाख और 2.99 लाख रुपये का भुगतान किया गया। ऑडिट में बाजार मूल्य से ऊंची कीमत में सामान खरीदारी की पुष्टि हुई।

पांच गुना कीमत पर हुआ बुकलेट, स्टीकर का प्रकाशन
दस्तावेजों की छानबीन में पता चला है कि कोरोना महामारी के दौरान जागरूकता के नाम पर भी जमकर खेल किया गया। बुकलेट, स्टीकर, बैनर, होर्डिंग्स आदि को भी बाजार मूल्य से चार-पांच गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। रिपोर्ट के अनुसार घटिया किस्म के कागजों पर महंगे दर पर छपाई कराई गई। बिल भुगतान भी हो गया।


वर्जन
ये प्रकरण मेरे कार्यकाल के नहीं है। ऑडिट रिपोर्ट का जवाब तैयार कराया जा रहा है। जब तक पूरा मामला जानकारी में न आ जाए, प्रकरण समझ न लूं, कुछ बता नहीं सकता। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed