फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas sitting on the road when water spilled due to collision with scooter, created ruckus

Bareilly News: स्कूटी की टक्कर से जल छलका तो सड़क पर बैठे कांवड़िये, हंगामा

Sun, 04 Aug 2024 05:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas sitting on the road when water spilled due to collision with scooter, created ruckus
बरेली। सेटेलाइट चौराहे से पीलीभीत रोड पर स्कूटी की साइड लगने से एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना के विरोध में कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। इससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस की मौजूदगी में स्कूटी सवार ने माफी मांगी और खंडित कांवड़ के लिए दोबारा जल लेने कांवड़िये के साथ रवाना हो गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र से 250 कांवड़ियों का जत्था कछला से गंगाजल लेकर लौट रहा था। शनिवार शाम सेटेलाइट चौराहे से विजय पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की स्कूटी की साइड नवाबगंज निवासी अंकित की कांवड़ में लग गई। अंकित के हाथ से कांवड़ छिटकी और गंगाजल सड़क पर गिर गया। तब कांवड़ खंडित होने की बात कहकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जत्था रुकने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने कांवड़ियों से बात की। इसी दौरान स्कूटी चालक ने कांवड़ियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा कि वह खुद शिवभक्त हैं। वह चाहें तो कछला जाकर दोबारा जल भरकर लाने के लिए तैयार हैं। तब अंकित को पीछे बैठाकर वह कछला के लिए रवाना हो गए। एहतियात के लिए सेटेलाइट चौकी के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार भी इनके पीछे कछला निकल गए। इधर, कांवड़ियों का जत्था सड़क से हट गया और जयघोष करता हुआ नवाबगंज के लिए रवाना हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed