फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas reached Kachla Ganga ghat with 101 feet long kanwar in budaun

आस्था के अनूठे रंग: 101 फीट लंबी कांवड़ लेकर कछला गंगाघाट पहुंचे कांवड़िये, बरेली में करेंगे जलाभिषेक

Fri, 18 Aug 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 06:36 PM IST
सार

सावन के सातवें सोमवार को लेकर कांवड़िये कछला घाट पहुंचने लगे हैं। बदायूं के उझानी में शुक्रवार को अनूठी कांवड़ देखने को मिली। बरेली के भोजीपुरा निवासी कांवड़िये 101 फीट लंबी कांवड़ लेकर कछला घाट पहुंचे। 

विज्ञापन
Kanwariyas reached Kachla Ganga ghat with 101 feet long kanwar in budaun
101 फीट लंबी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। भगवान भोले के भक्त रोज नई झांकियों के साथ शिव मंदिरों की ओर निकल रहे हैं। बदायूं के उझानी में शुक्रवार दोपहर बरेली के भोजीपुरा के शिवभक्तों की टोली 101 फीट लंबी कांवड़ लेकर कछला गंगाघाट के लिए निकली। जिसने इस कांवड़ को देखा, वो हैरान रह गया। बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाकर कांवड़ियों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


भोजीपुरा निवासी कांवड़ियों की टोली इससे पहले तीन बार कांवड़ यात्रा पूरी कर चुकी है। टोली ने हर बार ही मनमोहक झांकी बनाई, लेकिन इस बार 101 फीट लंबी झांकी सबके आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ यात्रा के जत्थे में आकाश शर्मा, प्रशांत गुप्ता, हरिओम, वैभव, रीतेश और शरद शामिल हैं। कांवड़ियों ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यात्रा शुरू की। ये कांवड़िये सोमवार को भोजीपुरा के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: इस बार भी नहीं निकलेगी कांवड़ यात्रा, अनुमति निरस्त; जोगी नवादा में पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाईवे पर शिवभक्तों की कई टोलियां निकलीं। गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों ने पुरोहितों से कांवड़ पूजन भी कराया। अधिकतर टोलियों में कलाकारों की धूम रही। कलाकारों के साथ कांवड़िया भी थिरकते चले। रास्ते में लोगों ने शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया।

राजू साहू की कांवड़ भी रही आकर्षण का केंद्र

कछला गंगाघाट से विशेष कांवड़ लेकर निकल रहे शिवभक्तों में शामिल बरेली निवासी राजू साहू की शिवलिंग के रूप में सजी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। शिवभक्त राजू ने कांवड़ सजाने पर करीब दो हजार रुपये खर्च किए हैं। वह आंवला के पास गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उनका कहना है कि आस्था के आगे कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इसके अलावा पीलीभीत निवासी शिवभक्तों की टोली में शामिल विशाल, अर्जुन, सुयश, कैलाश और शिवा आदि कांवड़ लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed