फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariya dies after being hit by tractor in Badaun

Road Accident: बदायूं में ट्रैक्टर की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत, एक घायल, चालक हिरासत में

Sun, 31 Jul 2022 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

बदायूं जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक कांवडिये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन
Kanwariya dies after being hit by tractor in Badaun
मेडिकल कॉलेज में कांवड़ियों से बात करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं थाना जिले के उझानी इलाके में रविवार सुबह कांवड़ के ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो पैदल कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कांवड़ियों के डीजे लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बदायूं के मोक्षदायिनी के कछला घाट से जल लेकर आ रहे दो कांवड़िये  घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है। मृतक कांवड़िया बरेली का रहने वाला था। कांवडिये की पहचान शंकरलाल (33) निवासी फतेहगंज पूर्वी, बरेली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कांवडिया की हालत ठीक है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मामले में थाना उझानी में मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हाल लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed