फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion for six days in Bareilly traffic system will also remain changed on the highway

कांवड़ यात्रा: बरेली में आज रात आठ बजे से छह दिन डायवर्जन, हाईवे पर भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Fri, 18 Jul 2025 10:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इसके मद्देनजर बरेली में छह दिन तक रूट डायवर्जन रहेगा। स्टेट व नेशनल हाईवे पर भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

विज्ञापन
Route diversion for six days in Bareilly traffic system will also remain changed on the highway
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात आठ से बुधवार यानी 23 जुलाई रात 10 बजे तक (कुल छह दिन) जिले की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार जबकि 23 को सावन की शिवरात्रि है। इन दोनों ही दिन बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन ने भी इसको लेकर सुरक्षा बंदोबस्त  किए हैं। 

विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बरेली होकर गुजरने वाले सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। बरेली-कासगंज, बरेली-नैनीताल, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-पीलीभीत और बरेली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों को सख्ती के साथ डायवर्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्गों पर रोडवेज बसें भी नहीं चल सकेंगी।
विज्ञापन


भारी वाहनों के लिए यह व्यवस्था 

  • झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहे से बरेली शहर की ओर व देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज से मिलक, शाहाबाद, चंदौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए आ-जा सकेंगे।
  • नैनीताल, पीलीभीत की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ, फरीदपुर, शाहजहांपुर होकर आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ, बडा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेंगे।
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा रोड नंबर एक होते हुए आ-जा सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जाएगा।

रोडवेज बसें इस तरह होंगी संचालित 
दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, रजऊ तिराहा, बड़ा बाइपास होते हुए गुजारा जाएगा। लखनऊ की ओर जाने वाली बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए पास किया जाएगा। बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट, नरियावल, टीपीनगर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजारा जाएगा। 

बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को रजऊ परसपुर तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होकर गुजारा जाएगा। बसें पुराने रोडवेज बस अड्डे से पटेल चौक, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगी।

ये व्यवस्था भी रहेगी लागू
सेटेलाइट तिराहा, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बरेली से बीसलपुर की ओर संचालित होने वाले वाहन सेंथल चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। चौपुला पुल से बदायूं की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बदायूं जाने वाले वाहन लाल फाटक होकर गुजारे जाएंगे। 

चौकी चौराहे से रोडवेज बसें चौपुला चौराहा न जाकर लाल फाटक की ओर से गुजारी जाएंगी। लालपुर गांव कट से कोई भी भारी वाहन रामगंगानगर काॅलोनी की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से कोई वाहन बदायूं रोड व लाल फाटक की ओर नहीं जाएगा। 

देवचरा तिराहा, दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं जा सकेगा। आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा की तरफ नहीं जा सकेगा। फरीदपुर से कोई भी भारी वाहन बुखारा मोड़ की तरफ नही जा सकेगा। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed