फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kanwar yatra

शहर में घुसे कांवड़ियों के जत्थे तो जाम हुए रास्ते

Sun, 04 Aug 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
बरेली। नाथ नगरी बरेली में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे उमड़ पड़े हैं। सड़कों पर भगवा सैलाब उतरा तो शहर के कई रास्तों पर जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस से लेकर आम लोग भी फंस गए। कई जगह तो रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस भी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

नाथ नगरी के सात प्रमुख नाथ मंदिरों पर सावन के हर सोमवार हजारों की संख्या में कांवड़िये और अन्य शिवभक्तों का जमाबाड़ा रहता है। इनमें सर्वाधिक भीड़ तीसरे सोमवार को रहती है। सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ का अंदाजा शनिवार को ही सड़कों पर आए शिवभक्तों से लग गया। कछला दिशा में जाने वाले और रामपुर दिशा से आने वाले जत्थों से रास्ते जाम हो गए। जत्थों में कांवड़ियों की भारी संख्या थी। वाहनों से लेकर सड़कों पर पैदल चल रहे कांवड़ियों की वजह से जाम का सबसे ज्यादा बुरा हाल चौपुला और बदायूं रोड पर दिखा। चौपुला पर दिन में कई बार जाम लगा। स्कूल बसों के साथ ही एंबुलेंस भी इसमें फंस गईं। दोपहर में तो यातायात पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस ने मदद करके जाम खुलवा दिया पर शाम ढले चौपुला पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ही मौके पर नहीं थी। देर तक फंसे रहे वाहनों को किसी तरह वाहन चालकों ने ही आपसी सूझबूझ से निकलवाया।
विज्ञापन


रास्तों पर पुलिस ने कराई बेरीकेडिंग
- अलखनाथ, धोपेश्वर नाथ व अन्य मंदिरों पर रविवार और सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। देर रात संबंधित थानों की पुलिस यहां बेरीकेडिंग करा रही थी। कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा था। किला क्षेत्र में अलखनाथ मंदिर के पास की जा रही बेरीकेडिंग से इस रोड के स्थानीय वाशिंदों को दो दिन दिक्कत आ सकती है। दिल्ली रोड पर यातायात सुगमता से निकालना भी पुलिस के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed