फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanpur Central Express canceled for three months, trips to Bagh and Triveni reduced

Bareilly News: कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन माह तक निरस्त, बाघ और त्रिवेणी के फेरे घटाए

Fri, 29 Nov 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Central Express canceled for three months, trips to Bagh and Triveni reduced
बरेली। दिसंबर से फरवरी तक बाघ और त्रिवेणी एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की जाएगी। साथ ही, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को तीन माह के लिए निरस्त कर दिया गया है। इज्जतनगर मंडल ने बृहस्पतिवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे के कारण कानपुर सेंट्रल से सप्ताह में एक दिन चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस को तीन दिसंबर 2024 से 25 फरवरी 2025 तक और काठगोदाम से सप्ताह में एक दिन चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को दो दिसंबर 2024 से 24 फरवरी 2025 तक निरस्त कर दिया है। वहीं, टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चार, 11, 18, 25 दिसंबर 2024, एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी और पांच 12, 19, 26 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी। सिंगरौली से प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार व शनिवार को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 दिसंबर 2024, दो, नौ, 16, 23, 30 जनवरी, छह 13, 20, 27 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर 2024 चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, एक, चार, आठ 11, 15, 18, 22, 25 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी। प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस चार, आठ 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर 2024, एम, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस एक, आठ, 15, 22, 29 दिसंबर 2024, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, दो, नौ, 16, 23 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। काठगोदाम से प्रतिदिन चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तीन, 10, 17, 24, 31 दिसंबर 2024, सात, 14, 21, 28 जनवरी, चार, 11, 18, 25 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed