फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanhaiyalal suspected to have been murdered over a property dispute.

Bareilly News: संपत्ति विवाद में कन्हईलाल की हत्या की आशंका

Fri, 24 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiyalal suspected to have been murdered over a property dispute.
मीरगंज। हरहरपुर निवासी कन्हईलाल की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जुन्हाई के पास बृहस्पतिवार को उनका शव मिला था। ग्रामीणों ने संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, कन्हईलाल के पिता का निधन हो चुका है और मां जीवित हैं। कुछ समय पहले बीडीए के अंतर्गत आई चार बीघा जमीन के उनको एक करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि से उन्होंने शाही क्षेत्र के हैदरगंज में करीब सात बीघा जमीन खरीदी थी। बाकी रुपये उसके खाते में जमा हैं। कन्हईलाल की जो पत्नी है, उसकी शादी पहले भी हो चुकी थी। दो बच्चे भी थे। महिला ने 20 साल पहले पति को छोड़कर कन्हईलाल से शादी कर ली थी लेकिन इस दंपती की कोई संतान नहीं हुई।
विज्ञापन

कन्हईलाल बुधवार को सौतेली बेटी का रिश्ता तय करने के साले के साथ अमोर गांव से आए थे। लगभग ढाई बजे ससुराल दिनरा मिर्जापुर लौटे। साढ़े तीन बजे वह मिर्जापुर चौराहे की तरफ घूमने गए फिर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को उनका शव खाई में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। आशंका है कि संपत्ति हड़पने के विवाद में किसी ने हत्या की है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने घटना को प्रथम दृष्टया हादसा बताया है। कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed