{"_id":"57bf586e4f1c1bec5fd4ef9b","slug":"kanha-delivery-delivery-to-the-rikwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा जनने को रिकवाई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा जनने को रिकवाई डिलीवरी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर की प्रीति और रवेंद्र ने जन्माष्टमी के दिन अपने बच्चे को जन्म दिलाने के उद्देश्य से डिलीवरी एक दिन के लिए बढ़वाई । रामपुर बाग स्थित लतिका नर्सिेंग होम में उनकी पत्नी प्रीति को आपरेशन से डिलीवरी का दिन बुधवार तय हुआ था लेकिन रवेंद्र और प्रीति ने एक दिन यानि कि गुरुवार के लिए बढ़वाया। यह दंपत्ति रात 12 बजे तक इंतजार करता रहा और ठीक 12 बजे कन्हैया का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के जन्म से रवेंद्र और उनका परिवार बहुत खुश है। इस दिन जिला महिला अस्पताल सहित शहर के दर्जन भर अस्पतालों में 25 बच्चे पैदा हुए हैं। इनमें 16 घरों में कन्हैया और नौ घरों में राधा।
रामपुर बाग स्थित अतुल लतिका अस्पताल की डाक्टर डॉ. लतिका अग्रवाल ने बताया कि आपरेशन से प्रीति की डिलीवरी की तारीख एक दिन पहले बुधवार फाइनल हुई थी लेकिन प्रीति के पति रवेंद्र ने जन्माष्टमी पर बच्चे की जन्म की इच्छा जताई थी। इसीलिए उनके अनुरोध पर आज रात 12 बजे आपरेशन से डिलीवरी की है। प्रीति और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं। शहर के सरन अस्पताल में संजय और राशि को भी आज के दिन कन्हैया पैदा होने का इंतजार था लेकिन उन्हें अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी की रात में दो आपरेशन और दो सामान्य डिलीवरी हुईं हैं। इन बच्चाें के जन्म गुरुवार की रात में हुए । जिला अस्पताल में पांच कान्हा और सात राधा का जन्म दिन भर में हुआ। डॉ. गरिमा सिंह के अस्पताल में एक कान्हा, डॉ. नीरा अग्रवाल की क्लीनिक में 4 कान्हा और 3 राधा ने जन्म लिया।