फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kalibari Sewer Excavation: Removal of soil and made way for Tempo

शीशगढ़ में मिली लोकेशन पर पुलिस पहुंचने से पहले भागा उवैस

Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
सार

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला
 

विज्ञापन
Kalibari Sewer Excavation: Removal of soil and made way for Tempo
उवैश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

शीशगढ़ में मिली लोकेशन पर पुलिस पहुंचने से पहले भागा उवैस
विज्ञापन

ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, उवैस के कई रिश्तेदार थाने में बैठाए, डीजीपी भी ले रहे अपडेट

बरेली। छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में नामजद आरोपी उवैस की गिरफ्तारी को दो टीमें रामपुर और दूसरे शहरों तक दौड़ रही हैं मगर उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लोकेशन मिलने पर एक टीम शीशगढ़ पहुंची पर आरोपी वहां से फरार हो चुका था। नए कानून से हुई प्रदेश की पहली रिपोर्ट के मामले में डीजीपी भी डीआईजी से अपडेट ले रहे हैं।
देवरनिया थाने के एक गांव निवासी उवैस अहमद पर उसी गांव की छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला शनिवार रात नए कानून उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। नए कानून के मुताबिक यह प्रदेश में पहली रिपोर्ट है, इसलिए डीजीपी तक इसका अपडेट ले रहे हैं। उवैस की तलाश में टीमें रामपुर के बिलासपुर तक दौड़ रही हैं जहां वह कबाड़े का काम कर रहा था। एक टीम को उसकी लोकेशन शीशगढ़ में होने की सूचना मिली पर टीम पहुंचने से पहले वह निकल गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह भाग गया। पुलिस की टीमें दूसरे शहरों में भी उसके रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश कर रही हैं। इस बीच उवैस के पिता भी घर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि उवैस के कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने थाने में बैठाकर दबाव बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

‘उवैस की तलाश में टीमें लगी हैं। उसके करीबियों से पूछताछ के बाद मिले सुरागों पर काम किया जा रहा है। जल्दी ही गिरफ्तार करने किया जाएगा।’ - डॉ. संसार सिंह, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed