फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kachri-papad, gujiya, mawa and paneer sold along with clothes, colours, gulal and abir

Bareilly News: कचरी-पापड़, गुझिया, मावा और पनीर कपड़ों संग बिके रंग, गुलाल व अबीर

Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kachri-papad, gujiya, mawa and paneer sold along with clothes, colours, gulal and abir
बरेली। होली के मद्देनजर बाजार दिवाली मना रहा है। ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को कुतुबखाना, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस में दिनभर ग्राहक होली की खरीदारी करते नजर आए। कचरी, पापड़, गुझिया, मावा, मेवा, पनीर, कपड़ों संग रंग, गुलाल व अबीर की खूब बिक्री हुई। यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। व्यापारियों के अनुसार इस बार अच्छा कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

डीडीपुरम बाजार गुलजार
पॉश इलाकों में शुमार डीडीपुरम बाजार बुधवार को ग्राहकों की आमद से गुलजार रहा। दुकानदार विकास नागपाल ने बताया कि इस बार बाजार में रंग वाले सिलिंडर की मांग ज्यादा है। महंगा होने के बाद भी ग्राहक इसे जमकर खरीद रहे हैं। फ्रूट फ्लेवर वाला गुलाल भी लोगाें को आकर्षित कर रहा है। होली की टी-शर्ट, कुर्ते, मास्क भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

कुतुबखाना में स्वाद का खजाना
कुतुबखाना बाजार में रंगों के साथ ही कचरी-पापड़, मावा, पनीर की थोक दुकानें हैं। कचरी-पापड़ बेचने वाले दुकानदार अनिल ने बताया कि इस बार कई तरह की कचरी व पापड़ बाजार में मौजूद हैं। आलू के साथ सूजी के बने पापड़ की मांग ज्यादा है। बच्चे स्टार वाली कचरी, पाइप वाले रोल खूब पसंद कर रहे है। मंडी पहुंचकर ग्राहक मावा व पनीर की भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामगंज : मेवा व किराने की बढ़ी बिक्री
मंडल की सबसे बड़ी किराना मंडी श्यामगंज में भी ग्राहक उमड़ रहे हैं। व्यापारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि तेल, घी, रिफाइंड समेत किराना के सभी सामान उपलब्ध हैं। बड़ी मंडी होने के कारण यहां लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। होली पर मंडी में खाद्य तेल, सूजी, मैदा, मेवा की मांग अधिक हो जाती है। किराना मंडी में करीब 85 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है।
सिविल लाइंस में पिचकारी व कपड़ों की धूम
सिविल लाइंस बाजार बुधवार देर रात तक गुलजार रहा। यहां पिचकारी से लेकर, कपड़े, मिठाई की दुकानें हैं। कपड़े का शोरूम चलाने वाले अनुज कुमार ने बताया कि होली पर मौसम गर्म हो गया है। ग्राहक इसी के अनुरूप खरीदारी कर रहे हैं। युवकों के लिए जींस टी-शर्ट, शर्ट और युवतियों के लिए जींस-टॉप, क्रॉप टॉप, मिडी, कुर्ती आदि का नया स्टॉक बाजार में उपलब्ध है।


मावे की जगह मेवे वाली गुझिया की मांग ज्यादाइस बार ग्राहक स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं। मावा वाली गुझिया से ज्यादा बिक्री मेवे वाली गुझिया की हो रही है। मेवों का गिफ्ट पैक भी खूब बिक रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार बेक्ड गुझिया, शुगर फ्री गुझिया, प्लेन गुझिया, काजू गुझिया और कोकोनट गुझिया बाजार में उपलब्ध हैं। गिफ्ट हैंपर में गुझिया, अबीर-गुलाल, पिचकारी, मिठाई, चॉकलेट और रंग शामिल हैं। काजू गुझिया की कीमत 1300 रुपये प्रति किलो है। बेक्ड गुझिया 660 रुपये, शुगर फ्री गुझिया 700, प्लेन गुझिया 600 और कोकोनट गुझिया 600 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध हैं। साथ ही, नमकीन आइटमों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। शहर की नामचीन दुकानों पर नमक पारे, मठरी, शक्कर पारे, और बिस्किट की भी मांग काफी बढ़ी हुई है। लोग गुझिया के साथ इन स्नैक्स को भी खरीद रहे हैं, ताकि होली के दिन मेहमानों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed