फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kabaddi team won the provincial championship title

Bareilly News: कबड्डी की टीम ने जीता प्रांतीय चैंपियनशिप खिताब

Sun, 09 Nov 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi team won the provincial championship title
विजयी छात्रों की टीम ट्राफी के साथ। स्रोत कॉलेज
बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस की कबड्डी टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदराराऊ (हाथरस) में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी भी अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बदायूं की टीम ने लगातार कई मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया और निर्णायक मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी टीम के कप्तान हर्षित ने साथी खिलाड़ियों के साथ विजेता ट्रॉफी ग्रहण की। जीत की घोषणा होते ही पूरी टीम खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय की खो-खो (छात्रा) टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय परिवार में टीम की इस उपलब्धि पर उत्साह और खुशी का माहौल है। व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव नारायण रायजादा व प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य सुशील कुमार, उपप्रधानाचार्य लालाराम वर्मा व सभी शिक्षकगणों ने टीम की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और शारीरिक प्रमुख आचार्य जयप्रकाश के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed