फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Justice for the murder of Ishaq.. now Shakina village head

इश्हाक की हत्या का इंसाफ.. अब शकीना ग्राम प्रधान

Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Justice for the murder of Ishaq.. now Shakina village head
प्रधान सकीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

59 वोट से जीते थे इश्हाक, शकीना को 563 से मिली जीत
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मोहर सिंह की पत्नी रेशमी 13 वोट पर ही सिमटी

बरेली। परगवां के नवनिर्वाचित प्रधान इश्हाक की हत्या के बाद गांव में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी शकीना ने 563 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, उनके विरोधी प्रत्याशी अमरनाथ को 321 और मुख्य आरोपी मोहर सिंह की पत्नी रेशमी देवी को महज 13 वोट ही हासिल हुए। गांव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
मिश्रित आबादी वाले गांव परगवां में हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग आधी-आधी है। 1684 मतदाताओं में 840 हिंदू हैं और 844 मुस्लिम। पंचायत चुनाव के दौरान यहां गांव के ही हाफिज मो. इश्हाक को प्रधान चुना गया था और वह 59 वोट से जीते थे। उनके परिवार वालों का कहना था कि दोनों ही समुदाय के लोगों ने उन्हें जिताया था। मगर 20 मई को ताबड़तोड़ फायरिंग कर इश्हाक की हत्या कर दी गई और हमले में उनकी पत्नी शकीना भी घायल हुई हैं। सभी आरोपी भी जेल जा चुके हैं। इसी बीच गांव में उपचुनाव की बारी आई तो परिवार वालों ने इश्हाक की पत्नी शकीना को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। नामांकन के बाद मतदान हुआ और चुनाव मैदान में दो मुस्लिम और पांच हिंदू प्रत्याशी थे। मगर इसके बाद गांव में ध्रुवीकरण का माहौल बन गया। चर्चा है कि शकीना के पक्ष में दूसरा मुस्लिम प्रत्याशी बैठ गया लेकिन हिंदू प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की पत्नी को गांव वालों ने नकारा

सोमवार को जब चुनाव परिणाम सामने आया तो शकीना ने 884 वोट प्राप्त करके दूसरे नंबर के प्रत्याशी अमरनाथ को 563 वोट से हरा दिया। अमरनाथ को 321 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे अजय पटेल को 136 वोट मिले। उपचुनाव में इश्हाक की हत्या के मुख्य आरोपी मोहर सिंह की पत्नी रेशमी देवी भी मैदान में थीं लेकिन उन्हें सिर्फ 13 वोट ही मिले। शकीना का कहना है कि गांव वालों ने पहले उनके पति को जिताया था और अब उन्हें जिताकर यह साबित कर दिया है कि उनके परिवार पर वे लोग भरोसा करते हैं। वह गांव वालों के भरोसे को कायम रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचीं शकीना, पीएसी तैनात

परगवां के वोटों की गिनती करेली गांव स्थित क्यारा ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। शकीना की जीत की घोषणा होने के बाद कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गांव पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस और पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed