Bareilly News: धरने पर बैठे लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर, बोले- लड़ेंगे और न्याय लेकर रहेंगे
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के जूनियर इंजीनियरों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एचएन मिश्रा ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर के अवर अभियंता इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में मंडल भर के जूनियर इंजीनियर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एचएन मिश्रा ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर के अवर अभियंता इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे। न्याय की जंग में जीत हासिल होगी, क्योंकि अवर अभियंता देवदत्त पचौरी और आशीष यादव के खिलाफ तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से करवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर एक दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो आंदोलन आगे बढ़ेगा। धरना स्थल की सभा में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के जूनियर इंजीनियर सुबह से ही एकत्र हुए। प्रशासन ने संज्ञान लिया। अपर नगर मजिस्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संघ के चुनिंदा पदाधिकारियों और मुख्य अभियंता के बीच उनके कार्यालय में वार्ता कराई।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ इसलिए कर रहा विरोध
अवर अभियंताओं और वरिष्ठ अभियंताओं के बीच विवाद चल रहा है। विभागीय कार्य प्रभावित है। आरोपों के चलते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष पंकज पचौरी कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। पचौरी के साथ निर्माण खंड के अवर अभियंता आशीष यादव के विरुद्ध मुख्य अभियंता और जिलाधिकारी ने अन्यत्र स्थानांतरण की संस्तुति की है।
यह भी पढ़ें- बरेली में मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, बोले- लूट करते थे, अब कभी नहीं करेंगे
पचौरी के निलंबन के लिए भी शासन को पत्र भेजा जा चुका है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता कविता सिंह ने अवर अभियंता पचौरी पर आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वहीं एक अन्य सहायक अभियंता की शिकायत पर पचौरी के खिलाफ अधिकारियों की जांच समिति ने विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। इसका ही डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ विरोध कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.