फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   June will be hotter than May in Bareilly temperatures could reach 44 degrees Celsius

Weather: बरेली में मई से ज्यादा तपेगा जून, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े

Sun, 07 Jun 2026 11:59 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

बरेली में मौसम विभाग ने जून में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री से अधिक रा। 

विज्ञापन
June will be hotter than May in Bareilly temperatures could reach 44 degrees Celsius
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पिछले माह खासी राहत मिली पर जून के पहले सप्ताह से गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। मौसम विभाग ने जून में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। कमजोर मानसून और शुष्क मौसम से जून का महीना मई से अधिक तपाने वाला हो सकता है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में दिन सामान्य से अधिक गर्म होने की आशंका जताई गई है। जून के पहले पखवाड़े में मानसून की उत्तर भारत तक पहुंच सीमित रहने से तापमान में तेजी आ सकती है। केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर में गर्म हवा और उमस का सामना करना पड़ेगा। अतुल कुमार ने कहा कि अगर मानसून की रफ्तार धीमी रही तो जून के दूसरे सप्ताह में उत्तर भारत में गर्मी और तीखी हो सकती है। कई स्थानों पर गर्म हवा के थपेड़ों से लेकर लू तक की स्थिति बनने की आशंका है। दिन समेत रात का तापमान भी सामान्य से अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

38.9 डिग्री दर्ज हुआ पारा
शनिवार को सुबह तेज धूप के साथ हुई। दोपहर में लोग छांव तलाशते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री कम 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम छह बजे के बाद तपिश कम हुई पर उमस हावी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 85 फीसदी और हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई।

बचाव के उपाय
- दोपहर में धूप में निकलने से बचें। खूब पानी पियें।
- छाछ, ओआरएस का सेवन करें। हल्के कपड़े पहनें।
- बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों का खास ध्यान रखें।
- धूप से बचने के लिए सिर को ढककर बाहर निकलें।
- लू के लक्षण दिखें तो डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed