{"_id":"586ea2714f1c1b4436159725","slug":"junction-city-fights-and-five-hours-parked-freight-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन और सिटी के झगड़े में पांच घंटे खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन और सिटी के झगड़े में पांच घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से ट्रेनों की गति धीमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही पूर्वोत्तर रेलवे सिटी स्टेशन से जंक्शन तक अपना ट्रैक तैयार होने का दावा करता हो, लेकिन ट्रैक पर अभी मालगाड़ी ही ठीक से नहीं चल पा रही हैं, तो सवारी गाड़ी चलने का सवाल ही नहीं उठता। इसी एनईआर और एनआर के लफड़े में बृहस्पतिवार को सिगनल न मिलने से लालकुआं को जाने वाली गुड्स ट्रेन पांच घंटे तक जंक्शन के यार्ड में लाइन नंबर छह पर खड़ी रही।
बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के जंक्शन से गुड्स ट्रेन जंक्शन और सिटी के बीच नए बने पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक से होते हुए लालकुआं जानी थी। इस ट्रेन को 11 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होना था। सूत्रों की माने तो तालमेल ठीक न होने की वजह से जंक्शन और सिटी के बीच सिगनल न मिलने से यह गुड्स ट्रेन नहीं चल पाई। जिससे यह ट्रेन जंक्शन की लाइन नंबर छह पर यार्ड में ही खड़ी रही। शाम 14.10 पर सिगनल मिलने पर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया और 4.30 बजे सिटी से होते हुए लालकुआं के लिए गई। इससे यह ट्रेन पांच घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। जंक्शन वालों का कहना था कि सिटी रेलवे स्टेशन वालों ने ट्रेन रिसीव करने का सिगनल ही नहीं दिया, तभी ट्रेन नहीं चलाई गई। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11.18 बजे उन्होंने लाइन क्लियर कर सिगनल दे दिया था, लेकिन जंक्शन वाले ट्रेन नहीं चला पाए। किन कारणों से वे ट्रेन नहीं चला पाए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। शाम 4.10 बजे जैसे ही ट्रेन रवाना की गई तो सिटी स्टेशन से उसे सकुशल गुजारा गया।