फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Judge Jyotsna Rai: महिला जज के घर पुलिस ने किया ये काम, इस ट्रिक से खुलेगा मोबाइल का लॉक; सामने आएगा सच

Wed, 07 Feb 2024 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

Judge Jyotsna Rai Case: सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) की मौत का मामला उलझा हुआ है। मंगलवार को पुलिस सिविल जज के आवास पर छानबीन करने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा बनाया। पिछले गेट का भी मुआयना किया। अनधिकृत प्रवेश का साक्ष्य नहीं मिला।

विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Case Police reached residence of judge in Badaun to investigate Made a map of incident site
Judge Jyotsna Rai Case - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय की मौत के मामले की तफ्तीश करने कोतवाली पुलिस मंगलवार को उनके आवास पर पहुंची। मौका-मुआयना कर घटनास्थल का नक्शा नजरी बनाया और पिछले दरवाजे को लेकर भी छानबीन की। हालांकि पुलिस की ओर से पिछले दरवाजे से किसी के आने का अनुमान नहीं लगाया जा रहा है।


विगत तीन फरवरी की सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला था। उनके पिता अशोक कुमार राय का कहना था कि कोई उनके आवास में आया था और बेटी की हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर चला गया था। 
Judge Jyotsna Rai Case Police reached residence of judge in Badaun to investigate Made a map of incident site
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस इस एंगल पर विवेचना कर रही है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। इसकी एक वजह मौके से मिला सुसाइड नोट भी बताया जा रहा है। घटनास्थल का मौका-मुआयना करने कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मंगलवार को महिला जज के सरकारी आवास पर पहुंचे। 
Judge Jyotsna Rai Case Police reached residence of judge in Badaun to investigate Made a map of incident site
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ताला खुलवाकर घटनास्थल का नक्शा नजरी बनाया और पिछले दरवाजे को लेकर छानबीन की। पुलिस को महिला जज के परिजनों के आरोप में दम नहीं नजर आया। पुलिस का मानना है कि किसी को फंदे से लटकाना इतना सरल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Case Police reached residence of judge in Badaun to investigate Made a map of incident site
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
जोर जबरदस्ती भी होगी, शोर भी होगा और मारपीट भी हो सकती है, ऐसे में जज को फंदे से लटकाना और वह भी कॉलोनी में मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी सभी एंगल पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Judge Jyotsna Rai Case Police reached residence of judge in Badaun to investigate Made a map of incident site
Jyotsana Rai Case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक लैब भेजा गया महिला जज का मोबाइल
कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन करने के लिए महिला जज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल तो निकलवा ली है लेकिन उनके मोबाइल का लॉक नहीं खुल पाया है। इंंस्पेक्टर के अनुसार, उस पर पैटर्न लॉक लगा हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed