फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jp nadda targets rahul gandhi in bjp padyatra in bareilly

बरेली में भाजपा की पदयात्रा: राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- घुसपैठियों को हटाया जा रहा तो चिल्ला रहे

Tue, 03 Nov 2026 03:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। बरेली में भाजपा की पदयात्रा से पहले उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
jp nadda targets rahul gandhi in bjp padyatra in bareilly
मंच पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा की ओर से मंगलवार को शहर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन


पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्थकों समेत करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पदयात्रा से पहले जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ता है। हारने के बाद चुनाव आयोग को बेईमान बताते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: पीलीभीत में सीएम योगी बोले- रामराज्य में भेदभाव और तुष्टिकरण नहीं, हर वर्ग को सुरक्षा-सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपा नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोरी का रिकॉर्ड बनाया है। 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली इस स्थिति में कांग्रेस है। बांग्लादेशियों के वोट बनाकर चुनाव जीतते रहे, अब इन्हें हटाया जा रहा है तो चिल्ला रहे हैं। कांग्रेस सरकार में चुनाव आयोग के अध्यक्ष को रेवड़ियों की तरह राज्यपाल और अन्य अहम पद दिए गए पर अब ज्ञानेश कुमार पर ऊंगली उठा रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि एसआईआर का नाम बोलकर राहुल गांधी ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है। घुसपैठिये देश को नहीं चलाएंगे, ये वो समझ लें। कांग्रेस को जनता धिक्कार रही है। इस बार भी यही होगा। जो थके हारे हैं और लोगों को बरगला रहे हैं, उन्हें करारा जवाब देना जरूरी है। 

Trending Videos

विपक्ष को किसानों की चिंता नहीं: जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष को किसानों की समस्याओं और उनकी जरूरतों की जानकारी तक नहीं है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने कभी किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठाने का काम नहीं किया। आज विपक्ष इथेनॉल का विरोध कर रहा है, लेकिन गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की बात नहीं करता। 

जयंत चौधरी ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे, तब एक बार प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित किया था। वह उसी दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले और उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्हें गन्ने के मूल्य निर्धारण की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि किसानों के हितों पर नजर रखें और उनके मुद्दों को उठाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में शामिल होने पर उन्होंने किसानों से वादा किया था कि प्रदेश सरकार गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक देगी। सरकार ने यह वादा पूरा किया है। इस बार भी किसानों को अच्छा मूल्य मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एनडीए के विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि गन्ने के मूल्य निर्धारण में किसानों की चिंताओं और हितों का ध्यान रखा जाएगा।

विपक्ष पर मॉक पार्लियामेंट को लेकर निशाना
जयंत चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने इसे दिखावा बताते हुए कहा कि वहां लोकसभा की तरह कालीन, फर्नीचर और बैकड्रॉप लगाया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को भी बैठाया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को ऐसी गतिविधियां अपने बगीचे में ही करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी संविधान और आरक्षण खत्म होने की बात करता है तो कभी चुनाव में हार के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने विपक्ष की तुलना ऐसे बच्चे से की, जो क्रिकेट में आउट होने के बाद भी अपनी हार स्वीकार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed