फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Squash player Abhay got Arjun Award he deep connection with Nawabganj of Bareilly

Bareilly News: स्क्वैश खिलाड़ी अभय को मिला अर्जुन अवार्ड, बरेली के नवाबगंज से है गहरा नाता

Sat, 18 Jan 2025 03:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 03:15 PM IST
विज्ञापन
Squash player Abhay got Arjun Award he deep connection with Nawabganj of Bareilly
खिलाड़ी अभय सिंह को अर्जुन पुरस्कार देतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। अभय सिंह का बरेली के नवाबगंज से गहरा नाता है। उनके दादा नवाबगंज में रहते हैं। अभय की उपलब्धि पर कस्बावासियों ने खुशी जताई। उनके दादा सरदार हरविंदर सिंह खनूजा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह खनूजा और प्रद्युमन सिंह दोनों भाई हैं। वर्षों पहले प्रद्युमन सिंह पीलीभीत में वकालत करते थे। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक की नौकरी मिलने पर उन्होंने वकालत छोड़ दी और चेन्नई में जाकर बस गए। वहीं, उनके भाई सरदार हरविंद्र सिंह खनूजा कस्बे में ही खाद का व्यवसाय करते हैं। प्रद्युमन सिंह के पुत्र व अभय सिंह के पिता गुरुप्रीत सिंह चेन्नई में ही व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन


पहली बार वर्ष 2016 में चर्चा में आए थे अभय
हरविंदर सिंह खनूजा ने बताया कि अभय को बचपन से ही स्क्वैश पसंद रहा। वर्ष 1998 में अभय का जन्म चेन्नई में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई गुरुनानक कॉलेज से की। वर्ष 2016 में मलयेशिया में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर वह पहली बार चर्चा में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही साल हांगकांग में एशियन जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटका। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्ष 2022 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में कांस्य और स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2023 में विश्व कप में कांस्य जीतने वाली टीम में भी वह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed