{"_id":"66bbdbf74183b368a204cd97","slug":"jodhpur-gorakhpur-festival-special-train-will-pass-through-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1015-458865-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली होकर गुजरेगी जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली होकर गुजरेगी जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन
Wed, 14 Aug 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए एक और त्योहार विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। 04829/30 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन सात-सात फेरों के लिए किया जाएगा। इससे पहले बरेली होते हुए छह त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की जा चुकी है।
04829 जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 15 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम 5:40 बजे चलने के बाद शुक्रवार को सुबह 10:10 बजे बरेली आएगी और रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर त्योहार विशेष ट्रेन 16 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलने के बाद शनिवार सुबह 9:31 बजे बरेली आएगी और रविवार तड़के चार बजे जोधपुर पहुंचेगी।
बरेली के अलावा इस विशेष ट्रेन को मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
बरेली। रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है। 05734/33 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 22 अगस्त से 14 सितंबर तक चार-चार अतिरिक्त फेरे लेगी। इसके अलावा 05910/20 न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया विशेष ट्रेन 19 व 23 अगस्त को एक-एक अतिरिक्त फेरे लेगी। संवाद
-- -- -- --
इंदौर-बरेली एक, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से चलेगी
बरेली। मुरादाबाद मंडल के बहजोई रेलवे स्टेशन यार्ड में ब्लॉक के कारण 15 व 16 अगस्त को 04378 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को डेढ़ घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 16 अगस्त को 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस को रास्ते में एक घंटे रोककर चलाया जाएगा। संवाद