फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jhumka was shaken in the political storm ..

सियासत फेल हो गई... और इस तरह बरेली की पहचान स्थापित हो गई

Sun, 09 Feb 2020 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Jhumka was shaken in the political storm ..
बरेली में झुमका - फोटो : अमर उजाला

सियासत फेल हो गई और बरेली की सीमा पर ही उसकी एक विशिष्ट पहचान स्थापित हो गई। शनिवार को परसाखेड़ा के जीरो प्वाइंट पर लगवाए गए 32 फुट ऊंचे और 2.7 क्विंटल वजनी झुमके का केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कमिश्नर और कई विधायकों की मौजूदगी में उद्घाटन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को ही एक ठेकेदार ने झुमके का पेमेंट न मिलने का आरोप लगाकर हलचल पैदा की थी लेकिन उद्घाटन के दिन वह नजर नहीं आया। उधर, मेयर और उनके नजदीक माने जाने वाले पार्षद भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बरेली की सीमा पर स्थापित हुआ झुमका करीब दो सौ मीटर दूर से लोगों को नजर आएगा। पिछले साल जुलाई-अगस्त में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केशव ने बीडीए के लिए झुमका चौराहे का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में निर्माण पूरा होने के बाद शनिवार को इसके लोकार्पण का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन शुक्रवार को एक ठेकेदार ने यह शिकायत करके सनसनी फैला दी कि उसे झुमके का पेमेंट नहीं किया गया है। हालांकि बाद में साफ हुआ कि उसे इसका ठेका ही नहीं दिया गया था। हालांकि शनिवार को यह ठेकेदार नजर नहीं आया।
 
शाम करीब छह बजे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके झुमका चौराहे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि झुमका चौराहे के बाद शहरवासियों को जल्द ही हवाई सेवा का भी तोहफा मिलेगा। डॉ. केशव अग्रवाल ने शहर को पहचान दिलाने वाले इस चौराहे के निर्माण के लिए बीडीए की सराहना की। कहा, 2.70 क्ंिवटल वजनी झुमका पीतल और तांबे से तैयार कराया गया है।

अतिथियों को 270 ग्राम वजन के झुमके की शक्ल में प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्य, केसर सिंह, डीसी वर्मा, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

संतोष ने भरी भीड़ में इंस्पेक्टर को हड़काया, पोर्टेबल शॉप वापस करो वर्ना खुद आऊंगा

करीब डेढ़ महीने पहले सीबीगंज इंडस्ट्रियल एरिया के पास सड़क किनारे रखी पोर्टेबल शॉप को हटाया गया था। पुलिस ने 10-12 दुकानों को जब्त करके चौकी में रख लिया था। शनिवार को झुमका चौराहे का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से नंदोसी की पार्षद के पति सुखदीश कश्यप, पार्षद धर्मवीर साहू, कैलाश बाबू गंगवार, केपी राना आदि ने शिकायत की कि चौकी में काफी समय से रखीं पोर्टेबल शॉप दुकानदारों को वापस नहीं दी जा रही हैं।

इससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह और परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह को फटकार लगाई। कहा, पोर्टेबल शॉप तुरंत दुकानदारों को वापस की जाएं वर्ना उन्हें खुद आना पड़ेगा। उन्होंने एसएसपी से भी इस मामले का संज्ञान लेने को कहा।

फिल्म में दिखेगा झुमका चौराहा, कलाकार पहुंचे
झुमका चौराहे के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेने मुंबई से आए फिल्म अभिनेता मुकेश भारती ने बताया कि अब तक गानों में ही बरेली के झुमके के बारे में सुनते आए हैं। अब चौराहा बन जाने से शहर को झुमका मिल भी गया है। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर के साथ आएंगे तो फिल्म में इस झुुमका चौराहे को भी दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed