फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jhumka Joints and Dabang Daredevils secured victories.

Bareilly News: झुमका जॉइंट्स और दबंग डेयरडेविल्स ने हासिल की जीत

Thu, 08 Oct 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jhumka Joints and Dabang Daredevils secured victories.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही दिवंगत प्रो. श्याम बिहारी स्मृति स्टेडियम प्रीमियर लीग के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बरेली झुमका जॉइंट्स ने नाथ नगरी किंग्स को 20 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दबंग डेयरडेविल्स ने बरेली बांसुरी ब्लास्ट को छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन




पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बरेली झुमका जॉइंट्स के कप्तान साई सक्सेना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। विपिन कुमार ने 37 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि कप्तान ने 37 रन का योगदान दिया। नाथ नगरी किंग्स की ओर से आकाश कुमार ने तीन विकेट, जबकि अंशुमान, शिवांश गंगवार और विशाल वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाथ नगरी किंग्स की टीम 17.4 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। अंशुमान कश्यप ने 22 और आर्यन ने 19 रनों की पारी खेली। झुमका जॉइंट्स के लिए यश शर्मा ने तीन, जबकि धर्मेंद्र और आराध्य शुक्ल ने दो-दो विकेट लिए। विपिन कुमार को बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन




वहीं दूसरे मुकाबले में बरेली बांसुरी ब्लास्ट ने 13.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 89 रन बनाए। इनमें अंकुर ने 11 और रुद्रांश ने 10 रनों की पारी खेली। दबंग डेयरडेविल्स की ओर से शिव प्रताप शुक्ला ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर दबंग डेयरडेविल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर उद्योग विकास यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान मुस्तकीम खान, राजीव रंजन, मोहम्मद कमर, अनिल गिरी, निर्विकार खरे और सुरेंद्र श्रोत्रिय मौजूद रहे। अंपायरिंग अरुण चौधरी और जितेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed