{"_id":"66aec34ba949cfafea0f00c4","slug":"jharkhand-governor-santosh-gangwar-will-be-in-the-city-today-bareilly-news-c-4-lko1018-452741-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज शहर में रहेंगे झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज शहर में रहेंगे झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार
विज्ञापन
बरेली। झारखंड राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बरेली आ रहे संतोष गंगवार के स्वागत के लिए शहर तैयार है। वह जगह-जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों और विकास भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार की रात 12 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे। जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 7.35 बजे वह प्रेमनगर पहुंचेंगे। 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 11 बजे आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11.45 बजे हरिमंदिर बरातघर, दोपहर 1.50 बजे भारत सेवा ट्रस्ट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम चार बजे विकास भवन में जनप्रतिनिधियों की बैठक करेंगे। पांच बजे आईएमए हॉल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रधानमंत्री से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार
बरेली। शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भाजपा ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल के मुताबिक राज्यपाल 7.45 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रभु श्री राम और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर और पुष्पगुच्छ भेंट किए। मुलाकात के बाद नई दिल्ली से बरेली के लिए देर रात रवाना हुए। ब्यूरो