UP News: झारखंड के राज्यपाल ने शब्बू मियां के इंतकाल पर जताया शोक, खानकाह-ए-नियाजिया पहुंच दी श्रद्धांजलि
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचकर शब्बू मियां को श्रद्धांजलि दी। शब्बू मियां का 13 अगस्त को इंतकाल हो गया था। वह सूफी विचारधारा से जुड़ी खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को खानकाह-ए-नियाजिया जाकर सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी से मुलाकात कर शब्बू मियां नियाजी के इंतकाल पर शोक जताया। इस दौरान तमाम खानवादे भी मौजूद रहे।
संतोष गंगवार ने कहा कि इस खानकाह का समाज में एक अलग स्थान है। हमारे देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने में खानकाह के माध्यम से शब्बू मियां ने जो काम किया वह सराहनीय है। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भुजेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे। डॉ. कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी जुनेदी मियां, मौलाना कासिम मियां नियाजी आदि मौजूद रहे।
प्रवीण सिंह को दिया झारखंड आने का निमंत्रण
खानकाह-ए-नियाजिया में झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की मुलाकात हुई। इस दौरान साथ बैठकर बातचीत की। चलते समय संतोष गंगवार ने प्रवीण सिंह ऐरन को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, अब दिल्ली में घर नहीं है झारखंड ही आइए। इस पर प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा वह जरूर आएंगे।
पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन भी पहुंचे शोक जताने
शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार खानकाह पहुंचे। उन्होंने सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां से मुलाकात कर अफसोस जताया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शब्बू मियां की तमाम यादों का साझा किया। उन्होंने बताया कि इस्लामिया कालेज में वह साथ पढ़े थे, काफी करीबी रही।
इस कारण वह अक्सर खानकाह आया करते थे और पूरा दिन यहां गुजरता था। खानपान भी यहीं हो जाता था। पूर्व मंत्री भगवत सरन ने कहा कि वह बिना भाव के अपनी बातचीत से लोगों को इतना प्रभावित कर लेते थे कि किसी को भी बहुत जल्द अपना बना लेते थे। इस दौरान उनके साथ खुसरो मिर्जा भी मौजूद रहे।