{"_id":"5c783cadbdec222ee0738762","slug":"jet-airways-team-gives-approval-to-start-the-airline","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज ने विमान सेवा शुरू करने को दी स्वीकृति, टीम ने चेक किए सुरक्षा प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट एयरवेज ने विमान सेवा शुरू करने को दी स्वीकृति, टीम ने चेक किए सुरक्षा प्वाइंट
Fri, 01 Mar 2019 01:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई अड्डे पर अब तक हुए कार्यों का जायजा लेने के बाद जेट एयरवेज के अधिकारियों ने विमान सेवा शुरू करने को अपनी स्वीकृति दे दी है। हालांकि फ्लाइट और टिकट बुकिंग सेवा कब से शुरू होंगी, इसे लेकर अभी तारीख साफ नहीं की गई है। फिलहाल, इतना तय है कि जब तक टैक्सी-वे और स्लाईडिंग गेट को बनाने का काम पूरा नहीं हो जाता, यात्रियों को बस से एयरफोर्स के अंदर रनवे के पास तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विमान सेवा शुरू करने के लिए जेट एयरवेज के अधिकारी समीर के साथ छह सदस्यीय टीम गुरुवार को हवाई अड्डे पर पहुंची। टीम ने यहां यात्री प्रतीक्षालय, पैसेंजर के लगेज चेक करने के लिए एक्सरे मशीन, टिकट काउंटर सहित दूसरे तकनीकी कार्यों को परखा किया। टीम ने देखा कि मेन गेट के अंदर पोर्टा केबिन तक रोड बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। यात्री प्रतीक्षालय से रनवे तक जाने के लिए हॉटमिक्स रोड निर्माण का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन से कराए गए कार्यों को ओके बताया। इसके बाद जेट एयरवेज की टीम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार के साथ एयरफोर्स के अंदर पहुंची। वहां एयरफोर्स के अफसरों के साथ हवाई अड्डा और रनवे के बीच हवाई जहाज के आने-जाने के लिए बनाए जा रहे टैक्सी-वे के काम को भी देखा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी के राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एयरपोर्ट और एयरफोर्स के बीच अभी बाउंड्रीवाल को तोड़कर सेंसर से लैस स्लाईडिंग गेट बनाया जाना है। जब तक ये काम पूरे नहीं हो जाते यात्रियों को बस से एयरफोर्स के अंदर रनवे के पास तक लाया जाएगा। इसके अलावा जेट एयरवेज की टीम ने सुरक्षा को लेकर भी प्वाइंट चेक किए। जेट एयरवेज के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। इसकी पूरी रिपोर्ट वह हेडक्वार्टर पहुंचकर अपने उच्चाधिकारियों को देंगे। विमान सेवा शुरू करने के लिए तारीख की औपचारिक घोषणा भी जल्द होगी।
बिजली, पानी और इंटरनेट सेवा अब तक नहीं मिली
एक तरफ एयरपोर्ट शुरू करने की तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर हवाई अड्डे पर अब तक बिजली, पानी और इंटरनेट की सेवा नहीं मिल सकी है। जेट एयरवेज की टीम ने इस बारे में भी स्थानीय अफसरों से बातचीत की और यह काम जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा।
पुलवामा हमले के बाद हाईअलर्ट, एयरफोर्स ने बंद कर दिया गेट
रनवे से एयर टर्मिनल तक टैक्सी-वे बनाने के लिए एयरफोर्स की बाउंड्री को तोड़कर गेट बनाया गया है। निर्माण कार्य में लगे वाहनों का यही से आवागमन हो रहा है, लेकिन पुलवामा हमले के बाद हाईअलर्ट घोषित हो गया है। इसके बाद एयर फोर्स ने इस गेट को भी बंद कर दिया है। ऐसे में टैक्सी-वे बनाने का काम भी बंद हो गया है।
जेट एयरवेज की टीम एयरपोर्ट पर अब तक हुए कामों को लेकर संतुष्ट दिखाई दी है। टीम ने यहां सुरक्षा प्वाइंट भी चेक किए हैं। हवाई सेवा कब तक शुरू होगी, यह भी जल्द तय हो जाएगा।
- राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण