{"_id":"6765d1390448ee1f4b05a145","slug":"je-of-electricity-corporation-suspended-for-negligence-in-recovery-and-ots-bareilly-news-c-4-lko1064-544950-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वसूली और ओटीएस में लापरवाही पर बिजली निगम का जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वसूली और ओटीएस में लापरवाही पर बिजली निगम का जेई निलंबित
विज्ञापन
- जनप्रतिनिधियों ने भी व्यवहार को लेकर की थी शिकायत, कई अन्य भी आरोप
बरेली। बकाया वसूली और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के शाही उपकेंद्र के जेई साबिर खान को निलंबित कर दिया है। जेई पर कई अन्य गंभीर आरोप भी हैं।
जेई के स्तर से बिजनेस प्लान 2023-24 में भी लापरवाही की गई। काम कराए बिना ही इन्हें पूरा दर्शा दिया गया।वह उच्च अधिकारियों के आदेशोें की अवहेलना करता रहा। ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट का लाभ देने के लिए पर्याप्त कैंप भी नहीं लगाए।
जेई सांसद और विधायकों की मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था। इसको लेकर कई विधायकों ने भी जेई के इस व्यवहार की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता ने उसे निलंबित करते हुए उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। निलंबित जेई को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। संवाद