फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE came under stress after the consumer's uproar ... the condition is still stable

Bareilly News: उपभोक्ता के हंगामे के बाद तनाव में आए थे जेई... हालत अभी स्थिर

Mon, 12 Jun 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
JE came under stress after the consumer's uproar ... the condition is still stable
भुता (बरेली)। जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश करने वाले भुता विद्युत उपकेंद्र में तैनात जेई शमशुल इस्लाम की हालत स्थिर है। शुक्रवार को उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।। इस पर जेई के बेटे ने अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा था कि काम के अत्यधिक बोझ की वजह से वे मानसिक दबाव में हैं।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि विलास नगर के राजीव नाम के शख्स ने शुक्रवार को उपकेंद्र आकर हंगामा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एस्टीमेट पास होने के बाद भी ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सुविधा शुल्क दिए जाने की बात भी कही। इस पर जेई शमशुल इस्लाम और राजीव के बीच काफी बहस हुई। यह मामला एसडीओ भगवान दास के पास भी पहुंचा था। एसडीओ ने जैसे-तैसे मामला शांत कराकर दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इसके साथ ही राजीव को कनेक्शन शीघ्र दिलाने का आश्वासन मिला था। इस प्रकरण के बाद जेई काफी परेशान थे। विभागीय सूत्र बताते हैं कि मामला तो शांत हो गया पर उसके बाद पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि जेई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने आनन-फानन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रकरण के बाद विभागीय अभियंता और अफसर उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
प्रताड़ना का आरोप गलत है। नियमानुसार ही अवर अभियंता से काम कराया जा रहा है। वे एक उपभोक्ता से बहसबाजी के बाद परेशान थे। हालांकि मामला शांत करा दिया गया था। पूरा प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान दास, एसडीओ, भुता

मैंने घटनाक्रम के हर पहलू का संज्ञान लिया है। एक नलकूप कनेक्शन को लेकर हंगामे की बात सामने आई है। प्राथमिकता यही है कि जेई ठीक हो जाएं। इसके बाद जांच हो जाएगी। उच्चाधिकारियों से परामर्श लिया जाएगा।
अशोक चौरसिया, अधीक्षण अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed